मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Nov-2024 01:51 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्र की सत्ता में एनडीए के काबिज होने के बाद देशभर के कुछ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। यूपी में अबतक कई स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। ये वह स्टेशन हैं जिनके मुस्लिम नाम हैं। यूपी के बाद अब बिहार में भी ऐसे रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। इसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। यूपी के बाद बिहार में भी मुस्लिम शासकों के नाम वाले रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की चर्चा लंबे समय से हो रही है।
बिहार की सियासत में बख्तियारपुर स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा लंबे दिनों से हो रही थी कि इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा एलान कर दिया। सम्राट चौधरी ने खुले मंच से एलान किया कि आने वाले समय में सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएगा।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने वहां पर विकास के बहुत से काम किए हैं। पुल, सड़क, धर्मशाला बनाया गया। अजगैबीनाथ धाम के नगर परिषद ने सरकार के पास यह प्रस्ताव भेजा है, जिसे बिहार सरकार भारत सरकार के रेल मंत्रालय को जल्द भेजेगी।
बता दें कि इसी साल जून महीने में सुलतानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने का प्रस्ताव नगर परिषद से पास कर राज्य सरकार को भेजा गया था। साल 2007 से ही यहां के मुख्य महंत, जूना अखाड़ा समिति, स्थानीय लोगों और पंडा समाज की मांग थी कि अति प्राचीन अजगैबीनाथ धाम के नाम से सुलतानगंज को जाना जाए। सरकारी कार्यालयों, कागजातों के साथ साथ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए। अब इस पुरानी मांग पर विचार करते हुए राज्य सरकार जल्द ही यह प्रस्ताव रेलवे को भेजेगी।