ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar News: 'पिया मोरा जाहू जन कलकतिया' गाने पर 2 महिला कॉन्स्टेबल का...

Bihar News: 'पिया मोरा जाहू जन कलकतिया' गाने पर 2 महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, सिटी एसपी ने जांच के दिये आदेश

19-Oct-2024 07:02 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: पुलिस मुख्यालय की लगातार सख्ती के बावजूद पुलिस कर्मी रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार भोजपुरी गाने पर दो महिला कॉस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस रील्स को सिटी एसपी पुराना वीडियो बता रहे हैं। एसपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टाउन 1 को दिया है। 


दरअसल दो महिला कॉन्स्टेबल का जो रील्स वायरल हो रहा है वो यूनिवर्सिटी थाना और काजी मोहम्मदपुर थाने में तैनात हैं। वायरल वीडियो में दो महिला सिपाही में एक वर्दी में नजर आ रही हैं तो दूसरी जैकेट पहनी दिख रही है। दोनों एक साथ सरकारी कमरे में बैठकर भोजपुरी गाने पर रिल्स बना रही है। 


यह रील्स पुरानी है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टाउन 1 को दिया है। उन्होंने कहा कि दो महिला पुलिस कर्मियों का जो रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो काफी वीडियो पुराना वीडियो है जिसे डाउनलोड करके वायरल किया जा रहा है।