ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS: पटना से बड़ी खबर, 22 IAS अधिकारियों का तबादला

BIHAR NEWS: पटना से बड़ी खबर, 22 IAS अधिकारियों का तबादला

20-Oct-2024 09:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। 2008 बैच के आईएएस बी.कार्तिकेय धनजी पथ निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। वो अगले आदेश तक जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 


साथ ही 2006 बैच के आईएएस संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी भी सचिव, पथ निर्माण विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 


बिहार में बड़े पैमाने पर राज्य सरकार ने 22 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव 2010 बैच की आईएएस रचना पाटिल निदेशक संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। 


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव 2010 बैच के आईएएस मीनेन्द्र कुमार को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वही 201 बैच के आईएएस राहुल कुमार को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। राहुल कुमार अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। आईएएस के तबादले से जुड़ी पूरी लिस्ट देखिये...

news image

news image

news image

news imagenews image