दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Nov-2024 10:55 AM
By First Bihar
BANKA: बांका में सास की बातों से दुखी होकर एक बहू ने अपने बेटे के साथ जान दे दी। घर में विवाद होने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर निकल गई और जाकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। इसी दौरान देवघर-अगरतला ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयकुरा के पास की है।
मृतकों की पहचान राजेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और उसके पांच साल के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनीता का अपनी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर सुनीता अपने पांच साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई और जाकर रेलवे ट्रैक के पास बैठ गई थी।
इसी दौरान दोनों मां बेटा ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दोनों का शव पटरी पर टुकड़ो में बंटा हुआ पाया गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।