ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

Bihar News: बिहार के इस जिले में एकसाथ तीन दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, स्वास्थ्य महकमा में मचा हड़कंप; गांव पहुंची मेडिकल टीम

11-Nov-2024 08:45 PM

By First Bihar

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां खसरा के संक्रमण से तीन दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मेडिकल टीम गांव पहुंची है और संक्रमित बच्चों का इलाज किया जा रहा है।


दरअसल, यह पूरा मामला राजापाकर के बखरी सराय गांव की है। मेडिकल टीम ने गांव में सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। टीम के सदस्य घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का हालचाल ले रहे हैं और उनकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, मुजिल्स रोग से गांव के 48 से अधिक बच्चे बीमार हैं। बच्चों की उम्र 9 महीने से लेकर सात साल के बीच है।


बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इसके अलावा दवा का भी वितरण किया जा रहा है। बच्चों का ब्लड सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए पटना एम्स भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता के मुताबिक उन्हे दवा दी जाएगी। मेडिकल टीम ने ग्रामीणों से गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।