ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान अरेस्ट, बैग में मिली ऐसी चीज; मच गया हड़कंप

05-Dec-2024 02:54 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। सुरक्षा जांच के दौरान सेना के एक जवान के बैग से नौ कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार जवान की पहचान करनजीत कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव का रहने वाला है और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात है।


जानकारी के अनुसार, करनजीत स्पाइसजेट की 11:40 बजे की उड़ान से दिल्ली जा रहा था। जब उसके सामान की जांच की जा रही थी, तब उसके बैग से कारतूस बरामद हुए। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पुलिस को सूचना दी।


पूछताछ में करनजीत ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आया था और अब वापस जम्मू-कश्मीर जा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह सेना का जवान है। सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कारतूस कैसे करनजीत के बैग में पहुंचे और उसने इन्हें क्यों रखा था।