Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
03-Nov-2024 02:52 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार कैडर के सीनियर आईएएस को केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भारत सरकार ने आईएएस विपिन कुमार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विपिन कुमार फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार कैडर के सीनियर आईएएस विपिन कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनाए गए हैं। विपिन कुमार लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
मालूम हो कि,विपिन कुमार लंबे समय तक बिहार में सेवा दे चुके हैं। बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और जमुई जिले में विपिन कुमार जिलाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। विपिन दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर भी थे। इसके अलावा उन्होंने पुल निर्माण निगम लिमिटेड में अध्यक्ष के रूप में काम किया है और बिहार सरकार ने उन्हें कॉम्फेड के निदेशक के रूप में भी नियुक्त किया था। वो बिहार दुग्ध सहकारी संघ (सुधा) के डायरेक्टर और मिड डे -बिहार स्कीम के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विपिन कुमार हाल फिलहाल मानव संसाधन विकास विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त थे. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. फिलहाल केंद्र की सरकार में विपिन कुमार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं।