Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
14-Nov-2024 03:03 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में गीदड़ ने बुजुर्ग दंपति सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को निशाना बनाया। गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है जहां एक गीदड़ ने आधे दर्जन लोगों को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वही पालतू पशुओं को पर भी गीदड़ ने हमला किया है।
घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा उनकी पत्नी सुनैना देवी पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य के रूप में की गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पीड़ित विपुल झा ने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी मवेशी को चारा देने के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली थी उसी वक्त पूर्व से ही घात लगाये बैठे गीदड़ ने सुनैना देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचने खसोटने लगा।
सुनैना देवी की आवाज सुनकर जब विपुल झा उन्हें बचाने के लिए बाहर निकले तब गीदड़ ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जब अन्य लोग जमा होने लगे तब गीदड़ वहां से भाग निकला जहां पास के ही एक घर में पुरुषोत्तम चौधरी उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गीदड़ को पकड़ने की मांग की है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि आए दिन गीदड़ एवं बंदरों की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं ये फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।