ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

बिहार में BJP के विधायक ने उड़ायी वैक्सीनेशन के नियमों की धज्जियां, नर्स को घर पर बुलाकर लिया टीका

बिहार में BJP के विधायक ने उड़ायी वैक्सीनेशन के नियमों की धज्जियां, नर्स को घर पर बुलाकर लिया टीका

13-Apr-2021 04:51 PM

MUZAFFARPUR : बिहार में बीजेपी के एक विधायक ने कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा दी. बीजेपी विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियों को अपने घर पर बुलवा कर टीका लिया. बीजेपी के मनबढू विधायक ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार द्वारा बनाये गये प्रोटोकॉल को अपने रसूख के तले रौंद दिया है.



बीजेपी विधायक अशोक सिंह का कारनामा
कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने का ये कारनामा बीजेपी के विधायक अशोक सिंह ने किया है. अशोक सिंह मुजफ्फरपुर के पारू से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने पहले ही कहा था कि वे टीकाकरण के लिए किसी अस्पताल में नहीं जायेंगे बल्कि डॉक्टर को अपने घर पर बुलवायेंगे.


अब अशोक सिंह की तस्वीर वायरल है. इस तस्वीर में वे किसी अस्पताल या टीकाकरण केंद्र के बजाये किसी निजी स्थान पर सोफे पर बैठे हैं औऱ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी उन्हें टीका लगा रही है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि ये विधायक का आवास है. हालांकि विधायक अशोक सिंह ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिय़ा है.


सरकारी नियमों का बड़ा उल्लंघन
कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने प्रोटोकॉल तय कर रखे हैं. इसके तहत टीका लेने वाले हर व्यक्ति को अस्पताल या टीकाकरण केंद्र जाना होगा. वहां तयशुदा तापमान औऱ माहौल में उन्हें टीका दिया जायेगा. सरकार ने टीकाकरण को लेकर कई दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं. सरकारी नियमों के तहत ही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लेने एम्स गये थे. वहीं बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत दूसरे बड़े नेताओं ने भी सरकारी अस्पतालों में जाकर टीका लिया. लेकिन बीजेपी के विधायक ने खुद को नियम-कानून से उपर साबित कर दिया है.