राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
09-Apr-2022 07:19 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद शहर के ही कथरुआ गांव में नौकरी का झांसा देकर 2 लड़कों से पैसे ऐंठने और घर में बंद कर बंधुआ मजदूरों की तरह यातना देकर कार्य कराए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को उक्त व्यक्ति के चंगुल से भाग कर दोनो लड़के अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाने एसपी से मिलने समाहरणालय पहुंचे।
दोनों लड़कों में एक नाबालिग भी है और उनके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान देखने को मिले। बंधुआ मजदूर बनकर कार्य करने वाले दोनों लड़कों की पहचान दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कबीरचक मोहल्ला निवासी मनीष कुमार और शिव कुमार के रूप में की गई है और वे दोनों आपस में सहोदर भाई भी हैं।
दोनों भाईयों ने बताया कि उनके गांव के बगल के गांव मिल्की निवासी आदित्य कुमार यादव द्वारा औरंगाबाद में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसा देकर उनसे 10-10 हजार रुपये ठग लिए गए और यहां कथरुआ गांव लाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया और बंधक बनाकर भय तथा दबाव देकर पिछले कई महीनों से बंधुआ मजदूरी करवाया जाने लगा।
दोनों ने बताया मारपीट कर जबरन बंधक बनाकर कार्य कराने वाले आदित्य द्वारा अपने गांव के किसी भी परिवार के सदस्य से बातचीत नहीं करने दी जाती थी और जमकर मारपीट की जाती थी। किसी तरह दोनों भागकर समाहरणालय पहुंचे और एसपी कांतेश से मुलाकात कर अपनी आप बीती सुनाई। इधर, इस मामले में एसपी ने बताया कि दोनों लड़कों के साथ मारपीट की घटना भी की गई है और इनके द्वारा बताए गए व्यक्ति के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।