बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
17-Nov-2023 01:54 PM
By SANT SAROJ
SAPAUL : बिहार के सुपौल में शुक्रवार को नहाय खाय के दिन छठ महापर्व को लेकर खुशियों के बीच हड़कंप मच गया। खेलने के दौरान धक्का लगा और दो युवक नहर में गिर गए। दोनों की उम्र 18-19 साल के आसपास है। यह घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। हालांकि,नहर में डूबे दो युवकों में से एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
वहीं, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित डपरखा कोसी कॉलोनी स्थित नहर में छठ घाट को बनाया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। दोनों युवक नहर के गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया। बचाए गए युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी शंभू मंडल के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, लापता युवक के मौसेरे भाई ने बताया कि रविंद्र कुमार महतो का 18 वर्षीय पुत्र रक्षक उर्फ राजा कुमार कटिहार का रहने वाला है।
महापर्व छठ के मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी अपने नाना रामप्रसाद महतो के यहां आया हुए था। आज पास में ही डपरखा कोसी कॉलोनी नहर पर छठ घाट की साफ सफाई और घाट बनाने के क्रम में कुछ युवकों के साथ खेल रहा था। इसी क्रम में धक्का लगने के बाद दोनों युवक नहर में गिर गए।
उधर, इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि दूसरे लापता युवक की तलाश की जा रही है। इस घटना के संबंध त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।