Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
11-Aug-2023 09:00 AM
By First Bihar
ARA : बिहार के भोजपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आज अहले सुबह डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इस घटना को लेकर आस - पास के इलाकों में मातम का माहौल बना हुआ है। हालांकि, यह मामला दो अलग - अलग इलाकों का बताया जा रहा है। जहां एक की जान चचरी पुल से नीचे गिरने के बाद गई है तो दूसरे की मौत की वजह मछली मारने के दौरान नदी में डूबना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव स्थित बनास नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। जिसका शव काफी देरी के बाद बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के डेगो डीहरी गांव निवासी स्व.देवनाथ सिंह के 53 वर्षीय पुत्र बालेश्वर सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे। वह घर से खाना खाकर खेत में जाने के लिए निकले थे। इसी बीच वह गांव के ही बनास नदी में डूब गए और बह कर सुअरी गांव स्थित बनास नदी में चले आए। इसी बीच सुअरी गांव के निवासी द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम गृह में जाकर शव को देख उनकी पहचान की। इसके पश्चात परिजन उनके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।
उधर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी टोला गांव में मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी टोला गांव निवासी बसावन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र रामदयाल चौधरी हैं एवं वह पेशे से किसान थे। मृतक के बेटे वीर बहादुर कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह घर से खेत घूमने के लिए निकले थे। जहां वह बनास नदी के किनारे जाकर मछली मारने लगे। मछली मारने के दौरान वह बनास नदी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर वहां पहुंचे और उनकी काफी खोजबीन लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।