बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
26-May-2023 10:15 PM
By First Bihar
SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां नदी में नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र स्कूल में पढ़ाई खत्म होने के बाद स्नान करने के लिए तिलयुगा नदी गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जबतक ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाल उनकी मौत हो चुकी थी। घटना निर्मली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 की है।
मृतकों की पहचान 14 साल के आर्यन, 14 साल के अमन कुमार और 13 वर्षीय सेतु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तीनों लड़के पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीनों नदी के किनारे खेलने लगी और गर्मी महसूस होने के बाद नदी में स्नान करने के लिए उतर गए। तीनों छात्र डूब रहे थे तभी वहां से गुज रहे लोगों की नजर उनपर पड़ी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने सबसे पहले आर्यन को नदी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अमन और सेतु को भी ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला लेकर तबतक उनकी भी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।