ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: नदी किनारे मिला युवक का सिर कटा शव, हत्या की आशंका

04-May-2022 03:07 PM

JAMUI: खबर जमुई में गिद्धौर थाना क्षेत्र के पुर्वी गुगुलडीह पंचायत के ढोलकटवा गांव की है, जहां नदी किनारे से सिर कटा शव बरामद किया गया है। मामला प्रकाश में आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है। पूरे क्षेत्र में इस वक्त दहशत का माहौल है। 


पुर्वी गुगुलडीह पंचायत के ढोलकटवा गांव नदी किनारे बुधवार को जब लोग शौच लिए निकले तो उन्हें एक युवक की सिर कटी लाश मिली। शव पर नज़र पड़ते ही लोग डर गए। धीरे-धीरे ये खबर पूरे इलाके में फ़ैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी। 


जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना, थानाध्यक्ष अमित कुमार, अवर निरीक्षक मसीह चरण कुजूर, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह सहित पुलिस व सैप बल जवान साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है।


मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी शशिभूषण तांती का 35 वर्षीय बेटा सोनू कुमार है। फिलहाल घटना को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।