ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आये तीन युवक झुलसे, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आये तीन युवक झुलसे, परिजनों में कोहराम

06-Jun-2021 09:48 PM

By SONU SHARMA

MUZFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हाईटेंशन बिजली के तार ने तीन युवकों को अपने चपेट में ले लिया. करंट की चपेट में आने से तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए. स्थानीय ग्रामीणों ने एनटीपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बाद परीजनों में कोहराम मच गया है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के काँटी थाना क्षेत्र की है, जहां कोठियां वार्ड 13 में काँटी एनटीपीसी के डैम के पास हाईटेंशन बिजली के तार ने तीन युवकों को अपने चपेट में ले लिया. हादसा रविवार की बताई गई है. परिजनों ने बताया कि शौच के लिए सभी गए थे इसी बीच सभी युवक बिजली के करंट के चपेट में आ गया. एक युवक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एनटीपीसी डैम के समीप हाईटेंशन तार काफी झुक गया है, जिसको लेकर कई बार एनटीपीसी के अधिकारियों को पूर्व में सूचना दिया गया था. लेकिन लापरवाही के कारण बड़ी घटना का शिकार स्थानीय लोगो को होना पड़ा. बताया जा रहा है कि बिजली का तार जमीन से मात्र 4 से 5 फिट ही ऊपर है, बगल में डैम का पानी होने के कारण जमीन में नमी हमेशा रहती है. जिसके चलते शौच के लिए गए युवक करंट के चपेट में आ गए.


हादसे का शिकार हुए दो युवकों की हालत खतरे से बाहर बताया गया है. जबकि तीसरे युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने एनटीपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. तीनो युवक की पहचान राहुल कुमार 18 वर्ष, विशाल कुमार 8 वर्ष और चंदन कुमार 10 वर्ष के रूप में की गई है. हादसे के वक्त जमीन में करंट आने से कोई भी लोग युवक को बचाने के लिए आगे नही बढ़ पाए.