दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Oct-2023 12:45 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। आलम यह है कि अपराधी जब राह चलते हुए भी किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। सरेआम घर घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों की मुश्किलें तो बढ़ी है है लेकिन इस पर लगाम लगाना पुलिस प्रसाशन के भी परेशानी का सबब बन गयी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोस्ट वांटेड बालू माफिया ने महिला को गोली मार डाली है।
दरअसल, जिले दो लोगों के विवाद में एक राहगीर महिला को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को रजौन थाना क्षेत्र में मोस्ट वांटेड बालू माफिया काजू यादव ने अंजाम दिया है। श्यामपुर गांव के पास अपराधी घुटिया गांव निवासी काजू यादव और उसके गैंग का बालू लोडेड जुगाड़ गाड़ी वाले से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। जहां काजू यादव ने अचानक अवैध हथियार निकाल कर जुगाड़ गाड़ी वाले पर गोली चला दिया, जो महिला को लग गई।
वहीं, महिला का पहचान श्यामपुर गांव निवासी अनिरुद्ध यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। गोली लगने से महिला जख्मी होकर नीचे गिर गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर के अंदर से बाहर निकले। काजू यादव और उसके गैंग ने जख्मी महिला को इलाज कराने के बहाने अपने साथ रामपुर लेकर भागने लगे जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों ने बताया कि महिला गोली मारने के बाद अपराधी अपने साथ लेकर रामपुर की ओर भागे हैं। पुलिस को देखकर काजू यादव ने जख्मी महिला को रामपुर के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।पुलिस की मदद से जख्मी महिला को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।