मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Nov-2024 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। एमएलसी उपचुनाव को लेकर आयोग की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, आगामी 5 दिसंबर को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग होगी, जबकि 9 दिसंबर को मतगणना होगी।
दरअसल, जेडीयू नेता देवेशचंद्र ठाकुर के सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। देवेश चंद्र ठाकुर इस सीट से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विधान पार्षद थे। उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवारों को 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा। 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 21 नवंबर तक उम्मीदवार चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं। 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 9 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।
इस उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी के बीच सीधी टक्कर है। जेडीयू ने अभिषेक झा एनडीए के साझा उम्मीदवार बनाया हैं जबकि राष्ट्रीय जनता दल के गोपी किशन को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। इस चुनाव को लेकर दोनों दनों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है और जीत का दावा कर रहे हैं हालांकि इससे पहले बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, जिसे 2025 के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।