ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Nov-2022 06:24 PM
BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां मिट्टी में दबने से दो बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। सड़क के किनारे मिट्टी की खुदाई हुई थी। दोनों बच्चे खेलते खेलते अचानक उसी गड्ढे में गिर गए। बच्चों के गिरने के बाद मिट्टी का ढेर उनपर गिर गया, जिसमें दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मझौलिया के करमवा गांव की है।
मृतक बच्चों की पहचान करमवा गांव की रहने वाले रवि और प्रियांजलि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर दोनों बच्चे सड़क के किनारे खेल रहे थे। सड़क के निर्माण कार्य के दौरान वहां गड्ढा खोदा गया था। इसी दौरान खेलते खेलते दोनों बच्चे गड्ढे में जा गिरे। जैसे ही दोनों बच्चे गड्ढे में गिरे मिट्टी का बड़ा ढेर उनके ऊपर जा गिरा। जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबतक दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया और निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे संवेदक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।