बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
17-May-2024 01:08 PM
By First Bihar
SAPUAL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जिले के निर्मली थानाक्षेत्र के जरौली में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत होने की खबर आ रही है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार जरौली में मिट्टी धंसने से एक लड़की और एक महिला की मौत हो गयी है। हादसे के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला का नाम अमृता देवी 35 वर्षीय व लड़की नाम प्रीति कुमारी 17 वर्षीय बताया जा रहा है। दोनों वार्ड नंबर 04 की रहनेवाली हैं।
वहीं, हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार 10 बजे मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों तिलयुगा नदी में मिट्टी काटने गई थी। इसी दौरान धंसना गिरने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गयी. दूसरी महिला जो बगल में खड़ी थी, वो जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।