ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

बिहार में रोजगार : राज्य में नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों सीएम नीतीश आज बाटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार में रोजगार : राज्य में नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों सीएम नीतीश आज बाटेंगे नियुक्ति पत्र

03-Nov-2022 10:37 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूवार को राज्य में नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। इस दौरान सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को नियुक्ति पत्र  बांटेगे। नीतीश कुमार जिन कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे उनका चयन पहले ही हो गया है। 


गौरतलब हो कि, बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मिलकर यह एलान किया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार राज्य के 20 लाख से बेरोजार युवाओं नौकरी और रोजगार मिलेगा। अब इसी के तहत बिहार सरकार द्वारा कई बार नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दी जा चुकी है। नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए सभी विभागों को आदेश दिया गया है और लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में यह कार्यक्रम होने जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर में 5000 संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किया था। 


इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार इसी महीने 16 नवंबर को साढ़े दस हजार पुलिसकर्मियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित करने वाले हैं और इसके लिए गांधी मैदान में बड़ा कार्यक्रम होगा। इसको लेकर बिहार पुलिस में दारोगा, सार्जेंट और सिपाही के पद पर हाल में ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस पद को लेकर आयोजित परीक्षा में दारोगा और सार्जेंट के 2213 और सिपाही के पद पर 8246 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।  नियुक्ति से पूर्व अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के साथ उनका मेडिकल जांच किया गया है। जिसका रेंज और जिलावार  पूरा हो चुका है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा जाना है।