ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में...

बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में 231 केस आये

27-May-2020 07:56 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बावजूद बिहार में भले ही कोरोना जांच की रफ्तार नहीं बढ़ी लेकिन संक्रमण की रफ्तार बदस्तूर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को बिहार के 28 जिलों में 231  नए केस मिले। बिहार के एक जिले के डीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं हालांकि नियमों के मुताबिक उनकी पहचान गुप्त रखी गई है। 


बिहार के जिस डीएम को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को पटना में 3 नए कोरोना मरीज पाए गए। राजधानी के चांदमारी रोड इलाके में कोरोना का पहला मरीज पाया गया है। चांदमारी रोड इलाके में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद लोग यहां परेशान रहे। इसके अलावे रोहतास में 35, मधुबनी में 31, खगड़िया में 23, किशनगंज में 17, बांका में 15, भागलपुर में 14, सहरसा और दरभंगा में 12-12 मामले पाए गए। 


राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो पूर्वी चंपारण में 10, सुपौल में 8, शेखपुरा में 7, सीवान में 5, गया और गोपालगंज में 4-4, नालंदा जहानाबाद बेगूसराय अररिया शिवहर और सारण में तीन-तीन नए मरीज पाए गए जबकि नालंदा सारण सिवान लखीसराय वैशाली जमुई अरवल और मधेपुरा में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक 3 मई के बाद बिहार आने वाले 1900 प्रवासी मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में अब तक के संक्रमण के कुल मामलों में 66 फीसदी प्रवासी हैं। बिहार में पिछले एक सप्ताह के अंदर संक्रमण के 47 फ़ीसदी नए मामले सामने आए हैं।