बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
24-Oct-2022 09:12 AM
PATNA : बिहार में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहाँ इस बीमारी के मरीज नहीं हो। इसी कड़ी में अब राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जोरदार हमला बोला जा रहा है। भाजपा सांसद ने राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में स्वास्थ्य महकमा की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू अपने पांव पसार रहे हैं।
भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर यह आरोप लगाया है कि बिहार में हर आज डेंगू के मामलों में इजाफा हो रहा है, इसके बाबजूद सभी प्रशासनिक पदाधिकारी अपने कामों में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी उदासीनता और लापरवाही के कारण जलजमाव और कूड़े-कचरे के लगे ढ़ेर हर जगह लगा हुआ है। सांसद ने लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि, बेपरवाह बने प्रशासन के कारण ही हर मोहल्ले गली में डेंगू का बीमारी फैलती जा रही है।
सांसद ने कहा कि डेंगू के डंक से हर तबका परेशान है पीएमसीएच में जो डेंगू वार्ड बनाए गए हैं उसमे भी लापरवाही हो रही है। नगर प्रशासन की ओर से फॉगिंग भी नहीं करवाई जा रही हैं फॉगिंग के नाम पर औपचारिकता की जा रही है। जगह-जगह पर एंटी लारवा का छिड़काव करना था उसमें भी उदासीनता बरती जा रही है महज औपचारिकता निभाने के कारण हर गली मोहल्ले में डेंगू अपना पैर पसार रहा है।