ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 26...

बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 26 जून तक के लिए दी चेतावनी

25-Jun-2020 06:31 AM

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। उत्तर बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 25 और 26 जून को उत्तर बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग से लेकर NDRF तक को अलर्ट मैसेज भेज दिया गया है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है उन जिलों के डीएम को भी मुख्यालय सर से जानकारी साझा कर दी गई है। 


मौसम विभाग के मुताबिक किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार के ऊपर से एक तरफ लाइन गुजर रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और टर्फ लाइन के कारण ही उत्तर बिहार के इलाके में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड से जो टर्फ लाइन गुजर रही थी वह बुधवार को दक्षिण बिहार की तरफ शिफ्ट हो गई है इस वजह से दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


आपदा प्रबंधन विभाग में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है। विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत की है और साथ ही साथ एनडीआरएफ के अलावे एसडीआरएफ वाले इलाके में रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर फौरन इनका इस्तेमाल किया जा सके।