Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
19-Jan-2023 03:44 PM
By First Bihar
PATNA : भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बिहार में पार्टी ने 40 से 36 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। अब इसी रणनीति पर मंथन करने को लेकर भाजपा ने इसी महीने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक दरभंगा में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी खुद पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दिया है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी को एकजुटता को लेकर आगामी 28 और 29 जनवरी से दरभंगा में होगी। उन्होंने दावा किया है कि, हमारी पार्टी बिहार में कम से कम 36 सीटों पर जीत हासिल करेगी। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद आयोजित की जाएगी।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार एवं देश की राजनीति में नीतीश कुमार अप्रासंगिक हो गए हैं। यही कारण है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपनी रैली में बुलाया पर नीतीश को उन्होंने आमंत्रित नहीं किया। इसके आलावा उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि, पिछले साल सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी को छोड़ महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाना शुरू कर दी थी।
संजय जायसवाल ने कहा कि, अगस्त 2022 में बीजेपी कोर कमिटी की दिल्ली में हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के अंदर बिहार की 40 में से 36 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया था। पार्टी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी का तोड़ निकालने के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। बूथ लेवल से लेकर मंडल और विधानसभावार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के फायदे गिना रहे हैं।
इसके अलावा बीजेपी ने राज्य की कम से कम 10 ऐसी सीटें चिह्नित की हैं, जहां पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा या खराब रहने का अनुमान है। इनमें किशनंगज, गया, नवादा, कटिहार, मुंगेर, पूर्णिया, वैशाली, झंझारपुर, वाल्मीकिनगर, गोपालगंज और काराकाट जैसी लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन पर बीजेपी ने विशेष तैयारियां की हैं। इन्हीं सभी बातों को लेकर दरभंगा में 28 और 29 जनवरी को होने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंथन होगा।