ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में युवाओं के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग में अगले छह माह में...

बिहार में युवाओं के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग में अगले छह माह में निकलेगी 70 हजार बहाली

18-Dec-2022 11:02 AM

PATNA : बिहार में नौकरी कि चाहत रखने वाले युवक- युवतियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग में अगले छह महीने में बड़ी मात्रा में बहाली निकालने जा रही है। इस विभाग में आगामी छह महीनों के अंदर 70 हजार कर्मी बहाल होंगे। जिसमें 35 हजार एएनएम की होगी बहाली होगी। इस बात की जानकारी खुद विभाग के अपरा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया है। 


स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस मसले पर जानकारी देते हुए कहा कि, बिहार में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बेहतरी और सुविधा में बढ़ोतरी के लिए नए  स्वास्थ्य कर्मी की बहाली शुरू की जाएगी। इसको लेकर बहाली के लिए अगले छह महीने का समय-सीमा तय किया गया है। इसके आलावा मिशन- 60 को लेकर  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य योजना का काम पहले चरण में पटना, गोपालगंज, सीवान और नालंदा जिला में हुआ है। दूसरे और तीसरे चरण में बाकी के बचे हुए जिलों में काम किया जाएगा। मिशन- 60 से स्वास्थ्य में काफी काम हुआ है। 


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, बिहार देश में पहला ऐसा राज्य है की जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अलग- अलग जिलों को लेकर एक एक एप तैयार किया गया है।  इसके तहत अबतक 52 एप को एकजगह पर ला दिया गया है।  जिसका नाम भाव्या एप दिया गया है। इसके पहले अलग - अलग बीमारियों के लिए अलग एप था। जिसको अब एक जगह कर दिया गया है।