ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में वज्रपात से 83 लोगों की मौत के बाद अब मंडराया बाढ़...

बिहार में वज्रपात से 83 लोगों की मौत के बाद अब मंडराया बाढ़ का खतरा, भारी बारिश से नदियां उफान पर

25-Jun-2020 08:27 PM

PATNA : बिहार में आज वज्रपात से 83 लोगों का मौत हो गयी। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है। इस बीच उत्तर बिहार में हो रही भारी बारिश के बीच  बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदियां उफान पर हैं और माना जा रहा है कि देर रात तक नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस बीच बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग नजर पल-पल स्थिति पर नजर बनाए हुआ है। 


बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, गंगा समेत अधवारा समूह की नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। लेकिन लगातार हो भारी बारिश के बीच देर रात तक कई नदियों के लाल निशान से उपर जाने का खतरा बना हुआ है। मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में बागमती का जलस्तर 48.26 के साथ लाल निशान के काफी करीब पहुंच चुका है। वाल्मीकिनगर बराज से आज सुबह 83,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण पश्चिम चंपारण में सिकरहना और पंडई के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।


कोसी बराज से आज दोपहर 1.25 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। वीरपुर (सुपौल) बराज पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में हैं। बराज व बराह (नेपाल) दोनों जगह जलस्तर बढ़ रहा है। सीतामढ़ी में बागमती नदी का जलस्तर कई स्थानों पर बढ़ रहा है।दरभंगा, मधुबनी में नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि मधुबनी में कमला, कोसी, बलान एवं अधवारा समूह की सभी नदियां आज को खतरे के निशान से नीचे रहीं।


बता दें कि  मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है। 


गौरतलब है कि बिहार में आज आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई। बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई जहां पर 13 लोग मारे गए। जबकि मधुबनी और नबादा में 8-8 लोग मारे गए. इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मृतकों के आश्रित को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।