दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jul-2020 09:23 PM
PATNA : बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर दुःख जताया है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.
बिहार में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से कुल 7 लोगों ने दम तोड़ दिया. सबसे ज्यादा अररिया जिले में 4 लोग वज्रपात की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे. इसके अलावा बांका और किशनगंज में एक-एक लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने तुरंत मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. उधर दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी इन लोगों की मौत पर दुःख जताया. मंगल पांडेय ने ट्वीट कर लिखा कि "सूबे में वज्रपात से आज 7 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मृतआत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक प्रकट करता हूं. विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सुविधा के साथ-साथ अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी."