ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / बिहार में वज्रपात से 26 लोगों की मौत, आसमान से बरसी आफत

बिहार में वज्रपात से 26 लोगों की मौत, आसमान से बरसी आफत

02-Jul-2020 07:53 PM

PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है.  गुरुवार को बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई. राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इस घटना को लेकर सीएम नीतीश ने दुःख जताया है. मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषण की गई है.


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मरने वालों की सूची जारी की गई है. विभाग की ओर से दी गई लिस्ट के मुताबिक़ समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा पटना में 6 लोगों की जान गई है. पूर्वी चंपारण जिले में 4 और कटिहार जिले में 3 लोगों की मौत हुई है. शिवहर और मधेपुरा में 2-2 जबकि पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक लोगों की जान वज्रपात से गई है.


पटना के दुल्हन बाजार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश और बिजली के लिए अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आनंद शंकर ने कहा कि अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि अभी मानसून का टर्फ बिहार में भागलपुर से होकर गुजर रहा है, इन इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जहां तक भी संभव हो खुले में जाने से बचें. इससे पहले बीते 25 जून को बिहार में बिजली गिरने से 100 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में अधिकतर किसान और उनके परिवार के लोग थे, जो खेतों में काम कर रहे थे या खेतों से लौट रहे थे. इस साल बिहार में बिजली गिरने से अधिक मौतें हो रही हैं.


news image