बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
02-Jul-2020 04:24 PM
PATNA: बिहार में एक बार फिर कोरोना संकट के बीच एक बार फिर वज्रपात का कहर बरपा है. आज बिहार के कई जिलों में वज्रपात से 21 लोगों की मौत हुई है.
इन जिलों में हुई मौत
बिहार के समस्तीपुर में 8 लोगों की मौत हुई है. पूर्वी चंपारण में 4, पटना के दुल्हिनबाजार में 5, शिवहर में 2 और कटिहार में 2 लोगों की अब तक वज्रपात से मौत हुई है. हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि लोग अपने काम से बाहर निकले हुए थे. इस दौरान ही वज्रपात का कहर बरपा है. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी.
100 से अधिक लोगों की हुई थी मौत
25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9. बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी. नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई थी. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया जिससे मौत हो गई. सुपौल में 2, किशनगंज में 1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था. इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया था.