बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Jun-2021 10:08 PM
PATNA : शुक्रवार को बिहार में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. अलग-अलग घटनाओं में इन सभी चार लोगों की जान गई है. नवादा और छपरा जिले में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है. हादसे के बाद मृतकों के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है.
पहली घटना छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र की है. यहां वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कि पूर्वी बलूआ गांव निवासी गुड्डू कुमार बालू के कारोबार के सम्बन्ध में रहरियां घाट गया हुआ था. इस दौरान बारिश होने पर एक झोपड़ी के समीप जाकर वह छुप गया था, तभी वज्रपात होने से उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.
दूसरी घटना छपरा जिले के ही अवतार नगर थाना क्षेत्र की है. यहां धर्मबागी गांव में ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान धर्मबागी गांव के रहने वाले महेश्वर राय की बेटी लकी कुमारी (14) अपने पिता को बगीचे में खाना देने के बाद घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान वज्रपात हो गया. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.
तीसरी घटना नवादा जिले की है. यहां मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के दो जगह पर तेज आंधी के साथ हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पवई गांव के रहने वाले संजीवन मांझी का बेटा घीरो मांझी (35) की खेत में काम कर रहा था. उसी दौरान वज्रपात होने से धीरो मांझी की मौत हो गई.
वहीं दूसरी घटना इसी पंचायत के सातन बीघा की है. यहां के निवासी शांति देवी (60) की मौत वज्रपात से हो गई. बताया जा रहा है कि शांति देवी अपने खेत में मूंग की फसल तोड़ रही थी. उसी दौरान वज्रपात के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.