ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में अब अनलॉक 6 की तैयारी, क्या धार्मिक स्थलों को खोलने का...

बिहार में अब अनलॉक 6 की तैयारी, क्या धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लेगी सरकार

24-Aug-2021 07:18 AM

PATNA : राज्य में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार फिलहाल राज्य में अनलॉक 5 के साथ चल रही है। अनलॉक 5 की मियाद आगामी 26 अगस्त को खत्म होने वाली है और अब राज्य में अनलॉक 6 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि 24 या 25 अगस्त को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हो सकती है। इस बैठक में सरकार यह फैसला लेगी कि आगे अनलॉक 6 में किस तरह की रियायतें दी जाएं। 


बड़ा सवाल यह है कि क्या अनलॉक 6 में राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी देगी? बिहार में अब तक धार्मिक स्थलों को खोलने पर पाबंदी है। किसी तरह के धार्मिक आयोजन की भी इजाजत नहीं दी गई है। अनलॉक 5 में सरकार ने शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया था। बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस लिहाज से भी अनलॉक 6 में कई जरूरी रियायतें दी जानी तय हैं। बिहार में अगर चुनाव के लिए छूट दी जाती है तो धार्मिक स्थलों को कैसे पाबंदी के दायरे में रखा जाएगा यह भी एक बड़ा सवाल है। आने वाले कुछ महीनों में त्योहारों का मौसम है और ऐसे में सबकी नजरें धार्मिक स्थलों को लेकर लगाई गई पाबंदी पर टिकी हुई हैं। 



 अनलॉक 6 का स्वरूप क्या हो इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सोमवार को राज्य के अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम से बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्य सचिव ने जिलों के अंदर कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया है। आपको बता दें कि अनलॉक 5 में विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, कोचिंग, 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने का फैसला पहले किया गया और उसके बाद 16 अगस्त से राज्य के अंदर पहली से आठवीं तक के बच्चों के स्कूल खोल दिए गए हैं। बिहार में फिलहाल दुकानों के खुलने का समय शाम 7 बजे तक ही रखा गया है इसमें और ज्यादा छूट दी जाने की संभावना है।