बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
30-Oct-2023 06:47 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जदिया थाना क्षेत्र स्थित जदिया हाई स्कूल के पास की है।
मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौक निवासी मनोज यादव के 18 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में जदिया थाना क्षेत्र का ओम कुमार, गोलू कुमार और रोशन कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज-रानीगंज सड़क मार्ग पर जदिया हाई स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।