ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा : टूटे हुए पैर में प्लास्टर की जगह...

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा : टूटे हुए पैर में प्लास्टर की जगह लगा दिया कार्टन : बिहार के एक बड़े अस्पताल का मामला

12-Jun-2024 06:08 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में सरकार किसी की भी हो लेकर हालात जस के तस बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के टूटे हुए पैर में प्लास्टर कर प्लेट लगाने की जगह कार्टन बांध दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन इसकी लीपापोती में जुट गया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में युवक का पैर टूटने के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मीनापुर के बरांडा मंझौलिया के रहने वाले नीतीश का डॉक्टरों ने इलाज शुरू तो किया। लेकिन टूटे हुए पैर का ऑपरेशन करने के बाद उसमें प्लेट डालकर प्लास्टर लगाने की जगह डॉक्टरों ने उसके ऊपर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी।


मीडिया में खबर आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की लीपापोती भी शुरू कर दी गई है। SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि अब जल्द मरीज का इलाज किया जायेगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। प्लेट की जगह टूटे हुए पैर में कार्टन को बांधने के बारे में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जायेगी कि क्यों इस तरह का कार्य किया गया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात भी कही है।


यह अजीबो-गरीब मामला सामने आने के बाद एक बार फिर बिहार का पूरा हेल्थ सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है। किन परिस्थितियों में प्लास्टर की जगह मरीज के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बाद उस पर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी गई, यह बड़ा सवाल है। पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।