Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम
16-May-2021 07:52 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार कम होते जा रही है. लॉकडाउन के बाद से मरीज काफी कम हुए हैं. विपक्ष की ओर से सरकार के ऊपर लापरवाही ज्यादा और टेस्टिंग कम करने का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन टूटी है. रविवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 6 हजार 894 पॉजिटिव केस ही मिले हैं, जो इस महीने एक दिन में मिलने वाले सबसे कम मरीजों की संख्या है.
रविवार को को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक आज सबसे ज्यादा कोरोना की टेस्टिंग हुई. पिछले साल के बाद आज ऐसा हुआ कि सरकार ने एक दिन में एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की. ताजा आंकड़े के मुताबिक आज 1 लाख 20 हजार 271 लोगों की जांच में मात्र 6 हजार 894 लोग पॉजिटिव मिले हैं. सूबे में लगातार छठे दिन भी कोरोना के मामले दस हज़ार से कम दर्ज किये गए हैं. इससे पहले गुरुवार को 7 हजार 752, शुक्रवार को 7 हजार 494 और शनिवार को 7 हजार 336 कोरोना के नए मामले सामने आए थे.
राजधानी पटना में आज रविवार को सर्वाधिक 1103 मामले सामने आये हैं. राजधानी पटना के अलावा प्रदेश के मात्र दो जिलों में 300 से अधिक मामले सामने आये हैं. गया में 381 और समस्तीपुर में 331 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
आज एक दिन में रिकार्ड 1 लाख 20 हजार 271 लोगों की जांच के साथ टेस्टिंग का आंकड़ा अब बिहार में कुल 2 करोड़ 80 लाख 69 हजार 489 हो गया है. सूबे में आज कुल 14 हजार 202 मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 5 लाख 72 हजार 987 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 87.89 प्रतिशत हो गया है. बिहार में अभी फिलहाल 75 हजार 89 एक्टिव केस हैं.

रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर बताया कि बिहार में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट नीचे गिर रहा है. आज बिहार में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट घट कर लगभग 5.7 प्रतिशत हो गया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के पास रेमडेसिविर इंजेक्शन के 50,321 डोज उपलब्ध है, जिन्हें आवश्यकता अनुसार जिले के अस्पतालों में भेजा जा रहा है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) May 16, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 1,20,271🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 5,72,987 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️वर्तमान में #COVID19 के active मरीजों की संख्या 75,089 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 87.89 है।#BiharHealthDept pic.twitter.com/rVqp5kDgEG