UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
04-Jan-2020 02:21 PM
PATNA : नया साल शिक्षकों के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। अगले तीन महीने में ही बिहार के सरकारी स्कूलों में सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। पूरे बिहार में शिक्षकों के बहाली की प्रक्रिया चल रही है।
प्राइमरी टीचर की बहाली की प्रक्रिया पिछले साल से ही जारी है जो इस साल पूरी तक ली जाएगी। सबसे ज्यादा बहाली प्राइमरी लेवल पर ही की जानी है। एक लाख शिक्षको को नियोजित किया जाना है। शिक्षा विभाग के मुताबिक इस साल 31 मार्च तक प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
इधर 5726 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए भी 30,020 पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया 1 जुलाई 2019 से ही चल रही है। नयी निर्धारित तिथि के मुताबिक 14 जनवरी तक मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन होना है।19 फरवरी को नगर निकाय जबकि 20 फरवरी को जिला परिषद के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नियोजन पत्र दिया जाएगा।
इस बहाली प्रकिया के बाद छात्र-शिक्षक अनुपात के आंकड़ों में जबदस्त सुधार की उम्मीद है। शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षकों की कमी आड़े आ रही है जिसे भर्ती के जरिए दूर किया जा सकेगा।