ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

बिहार में टूटे सारे रिकार्ड: 15853 नए मरीज मिलने से हड़कंप, पटना में स्थिति भयावह

बिहार में टूटे सारे रिकार्ड: 15853 नए मरीज मिलने से हड़कंप, पटना में स्थिति भयावह

30-Apr-2021 07:07 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेजी से फ़ैल रही है. कोरोना के बढ़ते मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को बिहार में नया रिकार्ड बना है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 15 हजार 853 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. 


शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 15 हजार 853 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2844 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. राजधानी पटना के अलावा बिहार के 7 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 786, गया में 1203, मुजफ्फरपुर में 638, नालंदा में 881, पूर्णिया में 613, समस्तीपुर में 500 और पश्चिमी चंपारण में 573 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. 


इसके अलावा अररिया में 219, अरवल में 129, औरंगाबाद में 436, बांका में 249, भागलपुर में 443, भोजपुर में 138, दरभंगा में 213, पूर्वी चंपारण में 251, गोपालगंज में 348, जमुई में 305, जहानाबाद में 177, कैमूर में 131, कटिहार में 280, खगड़िया में 270, किशनगंज में 162, लखीसराय में 178, मधेपुरा में 346, मधुबनी में 490, मुंगेर में 191, नवादा में 150, रोहतास में 274, सहरसा में 328, सारण में 457, शेखपुरा में 151, सीतामढ़ी में 150, सीवान में 406, सुपौल में 391 और वैशाली में 315 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. 



गौरतलब हो कि इससे पहले गुरूवार को 24 घंटे में कुल 13 हजार 89 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. कल की तुलना में 2 हजार 764 नए मरीज ज्यादा मिले हैं. 24 घंटे में ही नए संक्रमितों की संख्या में 17.43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.