ब्रेकिंग न्यूज़

Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल

शिक्षा के मंदिर को बना दिया मयखाना: यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में चल रही थी शराब पार्टी, दारू की बोतलें बरामद; VC ने जांच के आदेश दिए

शिक्षा के मंदिर को बना दिया मयखाना: यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में चल रही थी शराब पार्टी, दारू की बोतलें बरामद; VC ने जांच के आदेश दिए

02-Aug-2024 03:32 PM

By FIRST BIHAR

MADHEPURA: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के कई साल बाद भी उसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। शराब के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और किसी भी चरह शराब पार्टी का जुगाड़ कर ले रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां शराब के शौकीन कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी को ही मयखाना बना दिया।


दरअसल, यह पूरा मामला बीएन मंडल विश्वविद्यालय का है, जहां विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में शराब पार्टी करने के सामान मिले हैं। लाइब्रेरी से शराब की बोतलें, चखना और ग्लास बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। लाइब्रेरी से शराब पार्टी के सामान मिलने के बाद छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय में कर्मियों द्वारा शराब पार्टी करने का आरोप लगाया है। 


छात्र आरजेडी के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ पदाधिकारी और कर्मचारी शराब पार्टी करते हैं। विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन उनके जरिए किसी तरह की कोई निगरानी नहीं होती है, जिसका लाभ विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मी उठाते हैं और बिना किसी रोकटोक शराब पार्टी करते हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह का काम बर्दाश्त से बाहर है।


पूरे मामले पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विपिन कुमार राय ने बताया है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। कुलपति के आदेश पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। बता दें कि इससे पहले भी यूनिवर्सिटी कैंपस से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक कर्मी के बेटे को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया था।