ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार में शराबियों की कुंडली रखने की तैयारी, नीतीश सरकार ऐसे कसने जा...

बिहार में शराबियों की कुंडली रखने की तैयारी, नीतीश सरकार ऐसे कसने जा रही नकेल

11-Feb-2022 07:31 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी को लेकर कोई ढील देने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि लगातार शराबबंदी कानून की समीक्षा की जा रही है और शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान भी सबसे ज्यादा फोकस शराबबंदी पर ही किया था। शराबबंदी लागू होने के बावजूद बिहार में शराब की डिलीवरी और पीने वालों की संख्या में कमी नहीं होना, सरकार की फजीहत करा रहा है। लिहाजा अब नीतीश सरकार ने शराबियों की कुंडली रखने का फैसला किया है।


समीक्षा बैठक के दौरान यह बात सामने आई थी कि शराब पीकर पकड़े जाने के बावजूद कई लोग पुलिस को मैनेज कर लेते हैं, लिहाजा अब सरकार ने ऐसी व्यवस्था की तैयारी की है कि जो लोग भी शराब के नशे में पकड़े गए। उनका पूरा डाटा पुलिस और सरकार के पास आ जाए। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। शराब पीने वालों की जांच के लिए अब हाईटेक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। पहले ब्रेथ एनालाइजर के जरिए शराब पीने वालों की जांच होती थी, लेकिन अब इसकी जगह रियल टाइम अल्कोहल ब्रेथ एनलाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। जांच के दौरान मशीनों की फोटो भी खींच लेगा। इतना ही नहीं शराबी किस लोकेशन पर पकड़ा गया इसका डाटा भी स्टोर होगा। साथ ही साथ अगर वह किसी गाड़ी से है तो उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी इस मशीन में फीड हो जाएगा। शराब पीने वाले का नाम-पता भी मिनटों में पता चल जाएगा। इसका प्रिंट आउट भी निकल पाएगा और बाद में शराब पीने वाले के लिए इससे मैनेज करना बेहद मुश्किल होगा।


उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इस मशीन की खरीद कर ली है। इस एक मशीन की कीमत लगभग ₹70000 है पटना को फिलहाल 148 नई मशीनें दी गई हैं इनमें से 100 पटना पुलिस के पास 25 रेल पुलिस के पास और डीटीओ और उत्पाद विभागों को भी कुछ मशीन दी गई है अब इसका टेस्टिंग लाइव रेड के दौरान किया जाएगा देखना होगा कि सरकार की नई पहल बिहार में शराबबंदी को किस हद तक मजबूत बना पाती है।