ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / बिहार में शराबबंदी फेल है, उपेंद्र कुशवाहा ने बता दी हकीकत

बिहार में शराबबंदी फेल है, उपेंद्र कुशवाहा ने बता दी हकीकत

10-Nov-2022 01:44 PM

VAISHALI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में भले ही शराब बंदी लागू करने के बाद इसकी सफलता का बार-बार दावा किया हो, लेकिन उनकी पार्टी के ही संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इससे सहमति नहीं रखते हैं. बिहार में शराबबंदी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का एक बड़ा बयान सामने आया है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी असफल है और सरकार के चाहने भर से शराबबंदी नहीं हो सकती. कुशवाहा ने कहा है कि अगर मैं शराबबंदी के सफल होने का दावा करूं तो यह गलत होगा. इतना ही नहीं कुशवाहा ने यह भी कहा है कि इसके लिए आम जनता को जागरूक होना होगा.



उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान से नीतीश कुमार के दावे हवा हो गए हैं. कुशवाहा ने सरकार की तरफ से शराबबंदी को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत जिस तरह बयां की है वह बताने को काफी है कि नीतीश के दावे किस कदर खोखले हैं. राज्य में शराब बंदी लागू किए वर्षों बीत चुके हैं. इसके बावजूद हर जगह शराब मिल रही है और अब सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता भी इस बात को कबूल रहे हैं.



दरअसल उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को वैशाली के दौरे पर थे. इसी दौरान उनसे शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल किया गया. कुशवाहा ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि शराबबंदी बिहार में असफल है और इसकी सफलता तभी हो सकती है जब राज्य की जनता सहयोग करें. जन जागरूकता से ही शराबबंदी को लागू और सफल किया जा सकता है. सरकार के चाहने भर से शराबबंदी लागू सफल नहीं हो सकती.



आपको बता दें कि इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी 2 दिन पहले दिल्ली में शराबबंदी को लेकर बयान दिया था. मांझी ने कहा था कि शराबबंदी कानून के तहत जो लोग वाटर पीते हैं उन्हें पकड़ा जाए. बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार का स्टैंड एक तरफ है और बाकी घटक दलों के नेताओं की राय अलग है.