ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार में शराब तस्करों की दबंगई! आरा के बाद छपरा में पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

04-Apr-2023 11:52 AM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार में शराब तस्करों की दबंगई बढ़ती ही जा रही है. आरा के बाद छपरा में भी उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. मशरक प्रखंड क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर बहरौली के शेखपुरा गांव से शराब धंधेबाजों को पकड़ छपरा जा रही उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों के सहयोगियों ने हमला बोल दिया. 


हालांकि घटना में उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को लेकर निकलने में सफल रहीं. लेकिन जवान शराब धंधेबाजों की चुंगल में फस गया और उसकी जमकर पिटाई हो गई. घटना सोमवार की शाम घटी है. घटना के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के दौरान उत्पाद विभाग के घायल जवान राजीव कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम मशरक थाना क्षेत्र बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में छापेमारी में गयी थी. वह उत्पाद विभाग की टीम ने ड्यूटी पर हैं वही पर दो शख्स शराब के मामले में हिरासत में लिए गए. तभी वहां महिलाओं के झुंड ने हमला किया पर टीम वहां से हिरासत में लिए गए दोनों के साथ छपरा के लिए निकल पड़ी. उसी दौरान रास्ते में महाराणा प्रताप चौंक पर पीछे से आधा दर्जन बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने एकाएक बाइक उनकी वाहन के आगे लाकर रोक दिया. जैसे ही वे उतर बाइक के पास पहुंचे तो अचानक उन लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया.


घयल पुलिसकर्मी ने बताया कि वह हमला करने वालों को रोकने लगा तब तक टीम किसी तरफ हिरासत में लिए दोनों शख्स को लेकर आगे बढ़ गई. वही मौके पर महाराणा प्रताप चौंक पर गश्ती के निकलें अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने दल बल की मदद से उसकी जान बचाई. वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसको सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. घायल जवान ने बताया कि लोहे के रड से भी उस पर हमला किया गया.  हालांकि घटना के बारे में स्थानीय मशरक थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है.