बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
20-Jan-2024 06:52 PM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आम लोगों की बात कौन कहे अब वे पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां शराब माफिया और उसके समर्थकों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर अपने साथी को छुड़ा लिया। इस हमले में पुलिस के पांच जवान घायल हो गए हैं। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, शराब की सूचना पर किशुनपुर थाने की पुलिस टीम तुलापट्टी गांव में शराब तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी करने करने पहुंची थी। इसी दौरान शराब माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की खेप उतरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार की रात पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची और एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान शराब माफिया के लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दिया और शराब कारोबारी को छुड़ा ले गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 26 बोतल नेपाली शराब को बरामद किया। इस दौरान तस्कर बाकी शराब लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शराब कारोबारी आदर्श कुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस हमले में थानेदार नागमणि समेत कांस्टेबल जुली कुमारी, होमगार्ड जवान जयप्रकाश कुमार, तरुण कुमार भारती, ड्राइवर धर्मेन्द्र प्रसाद यादव जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।