किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Oct-2022 06:11 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह सब जानते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब का सेवन कर रहे हैं। बेगूसराय से सामने आई तस्वीर इसका प्रमाण है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बछवाड़ा अंचल का नाजिर अजित कुमार कार्यालय में दिनदहाड़े शराब पीते दिख रहा है।
बेगूसराय से आई यह तस्वीर नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रही है। रात के अंधेरे को कौन कहे यहां दिन के उजाले में पैग बनाया गया। शराब का पैग किसी घर या होटल में नहीं बनाया गया बल्कि बछवाड़ा अंचल कार्यालय में ऐसा किया गया। जहां ब्रॉडेड विदेशी शराब की बोतल और चखना लेकर अंचल कार्यालय का नाजिर अजीत कुमार मेज पर बैठकर शराब पीता नजर आया।
वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर कार्यालय कक्ष में शराब की बोतल टेबल पर रखकर नाजिर अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह एक व्यक्ति को धमकाता नजर आ रहा हैं। अब सवाल उठता है कि बिहार में शराबबंदी है। ऐसे में शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले नाजिर खुलेआम कार्यालय कक्ष में ही शराब कैसे पी रहा हैं। अंचल कार्यालय का नाजिर अजीत बिहार की शराबबंदी की पोल खोल रहा है।
सरकारी कार्यालय में शराब पार्टी...
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 13, 2022
बेगूसराय के बछवाड़ा अंचल कार्यालय में नाजिर के शराब पीने का वीडियों वायरल...@bihar_police @officecmbihar @TejashwiOffice @AlokMehtaMP @BegusaraiRjd @sanjayjaiswalMP @girirajsinghbjp @VijayKrSinhaBih @BJP4Bihar @RJDforIndia @LJP4India pic.twitter.com/j97pZFEZ4k