ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में शराब तस्करी का अजब तरीका, पंजाब से तरबूज के साथ लाई जा रही थी शराब, यूपी पुलिस ने दबोचा

12-Apr-2023 06:57 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी सात साल से लागू है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी का नया नया तरीका इजाद कर रहे हैं। शराब के धंधेबाज कभी वाहनों में तहखाना बनाते हैं तो कभी एम्बुलेंस और ताबूत में छिपाकर शराब की खेप बिहार में लाते हैं। इस बात तो शराब तस्करों ने गजब ही कर दिया है। 


शराब तस्करों ने पंजाब में 250 पेटी शराब को ट्रक पर लोड किया और इसे छिपाने के लिए सैकड़ों तरबूज रख दिये।  ट्रक को देखकर भी लग रहा था कि इस पर सिर्फ तरबूज ही तरबूज है। लेकिन पंजाब से जब यह ट्रक यूपी में प्रवेश किया तब किसी ने इस बात की गुप्त जानकारी कानपुर पुलिस को दे दी जिसके बाद यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर कार्रवाई की गयी। 


ट्रक को रोका गया और जब इसकी जांच की गयी पुलिस वाले भी हैरान रह गये। पूरे ट्रक को खाली कराया गया जिसके बाद पता चला की सबसे पहले विदेशी शराब के कार्टन रखे गये हैं उसके बाद सैकड़ों तरबूज ट्रक पर लोड किये गये थे। तरबूज इसलिए रखे गये थे कि किसी को शराब के बारे में पता नहीं चले। लेकिन शराब तस्करी की खबर किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वही तरबूज की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।