बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
12-Jun-2024 02:08 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज में देर रात ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण NH पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दरअसल, मंगलवार की देर रात त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार के खादी भंडार के पास एनएच- 327 ई पर ट्रक और ऑटो में सीधी टक्कर हो गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतक देर रात जदिया के तमकुलहा से शिव चर्चा करके घर लौट रहे थे। सड़क जाम कर रहे मृतकों के परिजन और ग्रामीण सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि मुआवजे का जो भी प्रावधान है, उसके तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजे का भुगतान अविलंब कराने की कोशिश की जाएगी।