Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
05-Feb-2024 06:12 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला नालंदा से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि चेरो गांव निवासी ऑटो सवार परिवार श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए दरवेशपुरा गांव गया हुआ था। श्राद्ध में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मदनपुर गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक के पास से गुजरने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू राम को मृत घोषित कर दिया जबकि विन्दा राम, रमणी देवी, विजय राम, पुनित कुमारी, समुंद्री देवी का इलाज किया जा रहा है।