PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
19-Mar-2023 06:05 PM
By First Bihar
SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई है। रविरार को सड़क के किनारे खराब ट्रैक्टर को ठीक कर रहे ड्राइवर और मिस्त्री को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना NH 57 पर भुतहा गांव के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान सुपौल के नदी थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव निवासी 50 वर्षीय बैद्यनाथ मंडल और मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव निवासी मिस्त्री भोला कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को ट्रैक्टर ड्राइवर बैधनाथ मंडल खराब ट्रैक्टर को ठीक कराने के लिए मिस्त्री भोला कुमार को बुलाया था। ट्रैक्टर मालिक की मौजूदगी में दोनों मिलकर ट्रैक्टर को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद डाला, जिससे ड्राइवर और मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई जबति ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रैक्टर मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।