बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Jul-2024 09:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में आए दिन पुल और पुलिया गिर रहे हैं। जिसे लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादव को सारे पुलों का इतिहास बढ़िया से मालूम करना चाहिए। जितने भी पुल गिरे है उसका निर्माण कांग्रेस और आरजेडी के राज में हुआ था। उसी समय के ये पुल बने हुए थे।
हालांकि उस समय के बने सभी के सभी पुल अभी गिर रहे है। यह इंजीनियरिंग की तरफ से देखने का समझने का विषय है। यह कोई राजनीति करने का विषय नहीं है। कहीं पर बैठकर मोबाइल पर पॉलिटिक्स करना उचित नहीं है। तेजस्वी यादव को उस वक्त को देखना चाहिए जिस वक्त पुल का निर्माण हुआ था। उस समय पुल का निर्माण ऐसा क्यों हुआ कि पुल स्थिति आज ऐसी हो गयी। वही जल संसाधन विभाग के द्वारा पुलों के गिरने और उससे संबंधित संवेदको से पैसा लेने के मामले पर मंगल पांडे ने कहा कि विभाग के जो अधिकारी हैं सभी विषयों की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के बाद जो सही निर्णय होगा वह सरकार लेगी।
वही संसद में विपक्ष के हंगामे पर कहा कि यह बौखलाहट है। इस बार जब लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। विपक्ष अपना आपा खो चुका है। वह बौखला चुके हैं उनको लगता नहीं था कि चुनाव से पहले ऐसा हो पाएगा। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तो विपक्ष बौखला गयी है। उनको लग रहा है आगे के कई दशकों के लिए सत्ता में आने का रास्ता बंद हो गये। इसी बात की खिंज और बौखलाहट राहुल गांधी में दिखता है। उनकी भाषा में शालीनता नहीं रहती है उनका बॉडी लॉग्वेज नेता प्रतिपक्ष का नहीं दिखता है।
मंगल पांडेय ने कहा कि जब कांग्रेस और राजद का राज था उसी समय के ये अधिकतर पुल है जो आज गिर रहे हैं। हालांकि जो पुल गिर रहे हैं तो इंजीनियरिंग साइड से देखने और समझने का विषय है। लेकिन यह राजनीति करने का विषय नहीं है। कही पर बैठकर मोबाइल पर पोलिटिक्स करना उचित नहीं है। जिस वक्त पुल का निर्माण हुआ था उस वक्त क्यों ऐसा निर्माण हुआ कि पुल गिरने लगा। विभाग के अधिकारी सभी विषयों की समीक्षा करेंगे और सही निर्णय होगा वो सरकार लेगी।