ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में पुल गिरने के बाद अब धंसने लगी है सड़कें, बेगूसराय डीएम...

बिहार में पुल गिरने के बाद अब धंसने लगी है सड़कें, बेगूसराय डीएम ऑफिस के पास की तस्वीर

07-Jul-2024 12:59 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय समाहरणालय परिसर में जगह-जगह सड़कें धंस गयी है। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर गढ़े हो गये हैं। डीएम ऑफिस जाने वाली सड़क पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर रोड गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसे देखकर लोग भी हैरान है। कह रहे हैं कि जब डीएम परिसर की सड़कों का यह हाल है तो आम सड़कों का क्या हाल होगा यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।


 इससे साफ दिखता है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। क्या यह चीज डीएम साहब को नहीं दिखाई देता है। जिस विभाग ने इस सड़क का निर्माण किया उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए यह लोगों की मांग है। आने जाने वाले लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर ऐसी हालत डीएम परिसर के सड़कों का है तो बाकी सड़कों का क्या हाल होगा यह सवाल लोग कर रहे है। 


एक तरफ बिहार में लगातार पुल गिरने का सिलसिला जारी है और जनप्रतिनिधि बैठकर टीवी देख रहे हैं और आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं। यही नहीं एक दूसरे पर टिप्पणी कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह पहले की सरकार में बना है तो कोई वर्तमान सरकार को ही दोषी मान रहा है। पक्ष और विपक्ष की इस लड़ाई में जनता को खामियाजा भुगत रही है। जो कही से भी उचित नहीं है। 


स्थानीय लोगों को कहना है जिसने भी इस सड़क का निर्माण किया है उसने घटिया मेटेरियल का इस्तेमाल किया है यही कारण है कि एक दो दिन की बारिश में सड़क कई जगहों पर धंस गई है जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यदि समय रहते इसकी मरम्मती नहीं करायी गयी तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लोग दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और धंसी हुई सड़कों की मरम्मती की मांग कर रहे हैं।