ब्रेकिंग न्यूज़

Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी कोर्ट में जज के सामने महिला ने निकाल लिया चाकू, देने लगी वकील को धमकी, फिर क्या हुआ जानिये? Bihar viral news : नदी में जा गिरा अंगूर भरा ट्रक, फल लूटने के लिए नदी में कूद गए ग्रामीण; वीडियो हुआ वायरल पटना मेट्रो का विस्तार: मलाही पकड़ी तक संचालन के लिए अंतिम तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा नया खंड पटना मेट्रो का विस्तार: मलाही पकड़ी तक संचालन के लिए अंतिम तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा नया खंड नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल डेटा की फोरेंसिक जांच शुरू की नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल डेटा की फोरेंसिक जांच शुरू की

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: होटल में 12 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, सावधानी बरतने वाली चीजें और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: होटल में 12 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, सावधानी बरतने वाली चीजें और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद

24-Sep-2021 06:22 PM

PATNA : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दर्जनभर लड़के और लड़कियों गिरफ्तार किया है. बिहार के छपरा और सहरसा जिले में पुलिस ने होटल में कार्रवाई कर इन्हें अरेस्ट किया है. होटल के कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.


file image   


पहली घटना बिहार के छपरा की है. यहां पुलिस ने अमनौर बाजार के होटल में छापेमारी कर तीन कपल को पकड़ा है. इन्हें होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है. पकड़ी गई तीन लड़कियों से पूछताछ कर उनके घरवालों के बारे में पता लगाया जा रहा है. वहीं तीनों लड़कों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि यहां काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था.


file image   


दूसरी घटना सहरसा जिले की है. यहां देह व्‍यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. शहर के बैजनाथपुर चौक स्थित चंदा मामा होटल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया और होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में छह लोगों को गिरफ्तार किया.


file image   


डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में काफी संख्‍या में पुलिस बल के साथ चंदा मामा होटल में छापेमारी की गई. पुलिस के मुताबिक होटल के कमरे से सावधानी बरतने वाली चीजें और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद की गई हैं. डीएसपी ने कहा मामले में कार्रवाई चल रही है. ग्रामीणों ने आवेदन पर व‍िचार चल रहा है. आवेदन देकर होटल बंद कराने की मांग की है. 


file image   


गौरतलब हो कि बिहार में इससे पहले किशगनंज जिले में कई जगहों से अवैध देह व्‍यापार का मामला उजागर हुआ था. पुलिस ने वहां सख्‍ती से कार्रवाई की थी. यहां कोलकाता सहित कई राज्‍यों से लड़कियां मंगाई जाती थी. आनलाइन बुकिंग भी की गई थी. पुलिस की सख्‍ती से हुई कार्रवाई के बाद कई जगह से लड़कियों को वापस घर भेज दिया गया.


file image   


पूर्णिया और मुंगेर से भी इसी तरह के मामले सामने आए थे. बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार इसपर सख्‍ती की जा रही है. अवैध कारोबार से मुक्ति का प्रयास किया जा रहा है. इस कारोबार के व‍िरोध में कई लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. इससे लोगों का खराब असर पड़ता है. इसके लिए कठोर कानून भी बने हैं.