Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
15-Oct-2023 12:51 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में शराबबंदी कानून का खुलकर माखौल उड़ाया जा रहा है। पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने का सिलसिला जारी है। शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर जीविका समूह के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर औप उसके सहयोगी समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात छापेमारी कर सहरसा के पतरघट प्रखंड में जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और उसके सहयोगी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। दोनों शराब के नशे में पान खाने के लिए पान दुकान पर जा रहे थे, तभी उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा और जांच की तो दोनों शराब के नशे में पाए गए।
गिरफ्तार किए गए जीविका का ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज कुमार और दूसरा कमल किशोर कुमार है जो ग्रामीण संसाधन सेवी है। गिरफ्तार प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि उसका दोस्त उससे मिलने आया था इसलिए शराब पार्टी की थी। इसके आलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पर्व त्योहार का समय आने के कारण पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है।